पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?

इन दिनों एक नया AC खरीदने की सोच रहे हैं और इस बात से कंफ्यूज हैं कि Portable AC लें या Window AC बेहतर रहेगा? तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

Ac


 गर्मियां आ गई हैं और अब इस मौसम में AC जरूरत बनता जा रहा है। वहीं, अगर आप भी इन दिनों एक नया AC खरीदने की सोच रहे हैं और इस बात से कंफ्यूज हैं कि Portable AC लें या Window AC बेहतर रहेगा, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। दोनों ही रूम को ठंडा करने का काम करते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका, बिजली की खपत और कीमत काफी अलग है। चलिए जानते हैं कि दोनों में कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा।

Portable AC और Window AC में क्या है फर्क?

पोर्टेबल AC एक मूवेबल AC है, यानी इसे आप आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादातर मॉडल्स में नीचे पहिए भी लगे होते हैं, जिससे इसे शिफ्ट करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।

इन्हें रूम के अंदर ही रखा जा सकता है और पाइप या होज की मदद से गर्म हवा को खिड़की या किसी ओपनिंग के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। साथ ही इसमें कोई परमानेंट इंस्टॉलेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसलिए ये AC किराए के घरों या अस्थायी सेटअप में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।

कौन-सा AC कितनी बिजली खर्च करता है?

बिजली खपत की बात करें तो Window AC ज्यादा बेहतर है। जहां एक तरफ Portable AC आमतौर पर हर घंटे करीब 1.8 से 2.0 kWh बिजली खर्च कर देता है, जबकि Window AC लगभग 1.5 kWh प्रति घंटे बिजली यूज करता है। इसका मतलब है कि लंबे टाइम में Window AC बिजली बिल बचाने में काफी मदद कर सकता है।


कूलिंग में कौन-सा बेहतर?

कूलिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो Window AC ज्यादा बेहतर ऑप्शन लगता है। ये रूम को तेजी से ठंडा कर देता है और मीडियम से बड़े रूम में भी अच्छी कूलिंग ऑफर करता है। जबकि दूसरी तरफ पोर्टेबल AC छोटे रूम और पर्सनल कूलिंग के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।


क्या कीमत में है अंतर?

जहां एक तरफ 1.5 टन Window AC की कीमत लगभग 25,900 रुपये से 35 हजार रुपये के बीच है। वहीं 1 टन Portable AC के लिए आपको करीब 30 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।


कौन-सा AC आपके लिए बेहतर?

अगर आप अच्छी कूलिंग, कम बिजली खर्च और पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो Window AC ज्यादा बेहतर ऑप्शन है, लेकिन अगर आपको ऐसा AC चाहिए जिसे आप कहीं भी आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में लेकर जा सकें, तो Portable AC भी एक अच्छा ऑप्शन है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने